लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत सहायक संचालक अविनाश दीक्षित को छिंदवाड़ा से स्थानांतरित कर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बालाघाट के पद पर पदस्थ किया गया है।
अविनाश दीक्षित के बालाघाट में पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले के स्कूल शिक्षा विभाग को नया नेतृत्व मिलेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ जिले की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयों के संचालन तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए मिलेगा।
गौरतलब है कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन किए जाते हैं। इसी क्रम में यह नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। जिले के शिक्षा जगत में इस पदस्थापना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ