अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो वाहन जब्त ।बैहर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई के दौरान मुरूम और रेत का अवैध परिवहन पकड़ा गया, नियम-2022 के तहत होगी सख्त कार्रवाई ।

REPORTER
By -
0
बैहर / बालाघाट
जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में 19 जून को तहसील बैहर क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे एक हाईवा और एक ट्रैक्टर को जब्त किया।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि ग्राम मलाजखंड में निरीक्षण के दौरान हाईवा वाहन क्रमांक एमपी-50-एच-2755 को बिना वैध दस्तावेजों के खनिज मुरूम का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना मलाजखंड की अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी प्रकार बैहर क्षेत्र में ट्रैक्टर क्रमांक एमपी-50-एए-1152 को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया। उक्त वाहन को पुलिस थाना बैहर की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
खनिज विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों प्रकरणों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम-2022 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खनिज विभाग की इस कार्रवाई को जिले में अवैध खनिज कारोबार पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग ने आम नागरिकों से भी अवैध खनन एवं परिवहन की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील की है।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default