जिले में 20 मई 2026 को प्रस्तावित केमिस्ट व्यापारियों की हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने जीवनरक्षक दवाओं एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
👉 खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि हड़ताल के दौरान जिला चिकित्सालय, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आंगनवाड़ी केंद्र तथा जन औषधि केंद्रों में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण बनाए रखा जाएगा। विभाग द्वारा इन सभी संस्थानों की लगातार निगरानी की जा रही है।
👉 उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, बालाघाट ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं, अस्पतालों की दवा आपूर्ति एवं मरीजों के उपचार पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से दवाओं का संग्रह न करें।
👉 यदि किसी क्षेत्र में दवा उपलब्धता से संबंधित समस्या उत्पन्न होती है, तो नागरिक जिले के अधिकृत मेडिकल स्टोर संचालकों से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा जारी संपर्क सूची इस प्रकार है —
सुरेश सोनी – संचालक सुरेश मेडिकल, बालाघाट – 98271 10135
संदीप पिछोडे – गंगोत्री मेडिकल, बालाघाट – 94258 75624
प्रियंक वर्मा – आस्था मेडिकल, बालाघाट – 95891 70125
दिलीप जैन – संचालक महावीर मेडिकल, कटंगी – 70007 29130
संजीव जायसवाल – जायसवाल मेडिकल, वारासिवनी – 94258 22829
नासिर खान – संचालक हिंद मेडिकल, लांजी – 78795 40993
संजय जैन – संचालक जय मेडिकल, किरनापुर – 94249 42537
रम्मु हड़वाले – डावर मेडिकल, परसवाड़ा – 94246 62970
मुकेश भगत – भगत मेडिकल, बैहर – 94243 35599
नरेंद्र टेमरे – रवि मेडिकल, बिरसा – 94254 48591
नरेश जायसवाल – जायसवाल मेडिकल, लालबर्रा – 79993 81040
डेविड दमाहे – अंजली मेडिकल, खैरलांजी – 88896 45658
प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर निकटतम शासकीय स्वास्थ्य संस्थान अथवा जारी संपर्क नंबरों पर संपर्क करें। विभाग ने संदेश दिया है कि “आपकी स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, आप सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।”
✍️
0 टिप्पणियाँ