बालाघाट में युवाओं के लिए सुनहरा मौका- 50 लाख तक ऋण से शुरू करे अपना व्यवसाय । मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में आवेदन शुरू, 3% ब्याज अनुदान और CGTMSE फीस का भी लाभ।

बालाघाट
जिले के युवाओं के लिए स्वरोजगार की दिशा में एक बड़ा अवसर सामने आया है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बालाघाट द्वारा पात्र युवाओं से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।
योजना के तहत उद्योग स्थापना के लिए 50 हजार से 50 लाख रुपये तक तथा सेवा एवं व्यवसाय गतिविधियों के लिए 50 हजार से 25 लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। महाप्रबंधक श्रीमती प्रीति मर्सकोले ने बताया कि स्वीकृत ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं CGTMSE फीस का लाभ भी हितग्राहियों को मिलेगा, जो सीधे उनके खाते में प्रदान किया जाएगा।
योजना के लिए 18 से 45 वर्ष आयु, न्यूनतम 8वीं पास, परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम तथा बैंक डिफॉल्टर न होना आवश्यक है। साथ ही, आवेदक किसी अन्य स्वरोजगार योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
युवाओं से अपील की गई है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें और रोजगार के नए अवसर सृजित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved