वारासिवनी महाविद्यालय में 4 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन युवाओं को मिलेगा बड़ी कंपनियों में जॉब का सुनहरा अवसर ।

REPORTER
By -
0
वारासिवनी / बालाघाट
वारासिवनी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शासकीय शंकरसाव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में 4 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला प्रशासन बालाघाट के तत्वावधान में आयोजित होगा, जो सुबह 10 बजे से महाविद्यालय परिसर में शुरू होगा।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरिता कोल्हेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे Tata Group, Royal Enfield, Micron Technology, Yazaki Corporation और Foxconn शामिल होंगी।
विशेष बात यह है कि Foxconn कंपनी महिलाओं को रोजगार के विशेष अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस मेले में भाग ले रही है।
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक युवाओं का पंजीयन 4 अप्रैल को सुबह 10 बजे से ही शुरू होगा। पंजीयन के बाद उम्मीदवार संबंधित कंपनियों की चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
अनुविभागीय अधिकारी वारासिवनी कार्तिकेय जायसवाल एवं प्राचार्य डॉ. सरिता कोल्हेकर ने अधिक से अधिक युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में शामिल होकर रोजगार के इस सुनहरे अवसर का लाभ ले।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default