15 मार्च को मनाया जाएगा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस ।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, भोपाल के आयुक्त के निर्देशानुसार 15 मार्च 2026 को जिले में ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019, ई-दाखिल पोर्टल एवं उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में “उपभोक्ता जागरूकता” विषय पर प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता आयोजित की जाए। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उपभोक्ता संरक्षण तंत्र की कार्यप्रणाली, उनके अधिकारों तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि आयोजन उपरांत सभी संबंधित विभागों को संक्षिप्त प्रतिवेदन एवं प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों की जानकारी 18 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री ठाकुर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने उपभोक्ता अधिकारों के प्रति सजग रहें तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक प्रावधानों का लाभ उठाएं, ताकि उपभोक्ता हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default