सीईओ अशोक उइके का निधन | “एक खुशमिजाज चेहरा अचानक हमेशा के लिए खामोश हो गया…”


रायसेन जिले के उदयपुरा जनपद पंचायत के सीईओ अशोक उइके अब हमारे बीच नहीं रहे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले तीन दिनों से बीमार थे और भोपाल के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अशोक उइके पहले सिलवानी जनपद में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे और अपनी खुशमिजाजी, सहज व्यवहार और सरल स्वभाव के कारण लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके थे। उनके अचानक निधन की खबर से पूरे रायसेन जिले में गहरा शोक है। पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव भेजा जा रहा है, जहां अंतिम विदाई दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.