बालाघाट में MSME मंत्रालय का छह-सप्ताहीय उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रम शुरू

बालाघाट में MSME मंत्रालय का छह-सप्ताहीय उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रम शुरू

बालाघाट | 04 फरवरी 2026

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises) द्वारा छह-सप्ताह का उद्यमिता-सह-कौशल विकास कार्यक्रम (E-SDP) बालाघाट स्थित Satpura College of Engineering and Polytechnic में प्रारंभ किया गया है।

यह कार्यक्रम 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को तकनीकी, वोकेशनल एवं प्रबंधकीय प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उद्यमिता के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।


सतपुड़ा ग्रुप बीते 25 वर्षों से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए बालाघाट जिला एवं मध्यप्रदेश में 14 आईटीआई, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, डीएड-बीएड कॉलेज तथा सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल का सफल संचालन कर रहा है। जिले की यह एकमात्र संस्था है जो तकनीकी शिक्षा के इतने व्यापक नेटवर्क का संचालन कर रही है।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं

  • उद्देश्य: भावी उद्यमियों के नए कौशल विकसित करना एवं उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देना

  • अवधि: न्यूनतम 6 सप्ताह (प्रतिदिन 4 सत्र)

  • पात्रता: 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक

  • शुल्क: महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं SC/ST वर्ग के लिए नि:शुल्क या रियायती

  • प्रशिक्षण क्षेत्र: तकनीकी, व्यावहारिक कौशल, प्रबंधन विकास (MDP)

  • बैच क्षमता: 25–30 प्रतिभागी

यह गतिविधि-आधारित कार्यक्रम MSME-DFO (विकास आयुक्त कार्यालय) एवं संबंधित संस्थानों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को स्वयं का उद्यम प्रारंभ करने हेतु आवश्यक ज्ञान, आत्मविश्वास एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

यह पहल myScheme के अंतर्गत “आत्मनिर्भर भारत” के विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम का उद्घाटन डायरेक्टर अंशुल जायसवाल, अध्यक्ष संजीव मिश्रा एवं मितेश शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अशोक कुमार गुप्ता सहित सतपुड़ा आईटीआई, डीएड-बीएड कॉलेज, सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

WhatsApp