अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, रेत व गिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, रेत व गिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


नरसिंहपुर | 04 फरवरी 2026

जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर रजनी सिंह द्वारा पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

कलेक्टर के निर्देशों के पालन में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खनिज रेत तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाई गई।

अवैध परिवहन पाए जाने पर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त किए गए वाहनों को थाना सुआतला एवं थाना तेंदूखेड़ा की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.