गुणवत्ता जांच के दौरान अस्वच्छता उजागर, कैंटीन संचालक को सुधार नोटिस

 जिला संवादाता
By -
0
सिवनी: विमल जैन कैंटीन को जारी हुआ इंप्रूवमेंट नोटिस

चलित खाद्य प्रयोगशाला से खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच

सिवनी। कलेक्टर शीतला पटले के निर्देशानुसार नागरिकों को स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्र बाबरिया रोड स्थित एटमॉस्फेयर रेस्टोरेंट से बेसन एवं चावल के नमूने, बारापत्थर स्थित अभिनंदन रेस्टोरेंट से पनीर एवं सूजी के नमूने तथा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विमल जैन कैंटीन से नमकीन एवं मावा गुजिया के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए।

सभी नमूनों की जांच चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही की गई। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विमल जैन कैंटीन के किचिन में स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने, खाद्य सामग्री निर्माण में असंतोषजनक परिस्थितियां होने तथा अपशिष्ट पदार्थों के उचित निस्तारण की व्यवस्था न पाए जाने पर संबंधित मेमोरियल सर्विस एसोसिएट को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने संबंधित संचालक को निर्धारित समयसीमा में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default