मध्यप्रदेश पुलिस के प्रभावी अभियान से ‘लाल सलाम’ को आख़िरी सलाम - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट के आत्मबल से समाप्त हुई 35 वर्ष पुरानी नक्सल चुनौती।

भोपाल/बालाघाट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बालाघाट के नाम में ही बल है। इस जिले ने अपने आत्मबल, पुलिस की दृढ़ इच्छाशक्ति और जनता के विश्वास से हिमालय जैसी कठिन नक्सल समस्या को समाप्त कर दिखाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में देशभर में नक्सल उन्मूलन का वातावरण बना, जिसके तहत मध्यप्रदेश पुलिस के प्रभावशाली अभियानों ने नक्सलियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की धरती अब नक्सलवाद से मुक्त है और भविष्य में नक्सली दोबारा पैर न जमा पाएं, इसके लिए सरकार हर स्तर पर ठोस प्रबंध कर रही है।
60 जांबाज़ जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल मुठभेड़ों में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले हॉक फोर्स एवं पुलिस बल के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की। कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्हें सलामी दी गई। मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आईएसओ सर्टिफिकेशन और नक्सल संस्मरण पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से बालाघाट जिले के 32 पुलिस थानों एवं शासकीय कार्यालयों को आईएसओ सर्टिफिकेशन प्रदान किया तथा प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर “नक्सल संस्मरण” पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पुलिस जवानों द्वारा देशभक्ति गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।
नक्सल अभियान में 38 पुलिस जवान और 27 नागरिक शहीद
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुखद है कि नक्सल संघर्ष में प्रदेश ने 38 पुलिस जवानों और 27 आम नागरिकों को खोया। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से राज्य सरकार नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने में सफल रही है।
सघन जंगलों और कठिन परिस्थितियों में हॉक फोर्स ने मेगाकासो रणनीति के तहत अभियान चलाकर दुर्दांत नक्सलियों को मार गिराया। वर्ष 2025 में अब तक 10 हार्डकोर नक्सली ढेर किए गए हैं तथा 4104 से अधिक नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए गए।
    👉          विकास की नई शुरुआत
*******************************
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां पहले बंदूकें गूंजती थीं, वहां अब रोजगार, विश्वास और शिक्षा का शंखनाद होगा।
नक्सल प्रभावित 250 स्कूलों का नवीनीकरण
 👉     जनजातीय समुदायों को वन अधिकार पट्टे
***********************************
एकल सुविधा केंद्र, जाति प्रमाण पत्र एवं रोजगार शिविर
280 से अधिक स्कूलों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने का कार्य
उन्होंने घोषणा की कि कृषि कल्याण वर्ष के अंतर्गत बालाघाट में कृषि कैबिनेट आयोजित की जाएगी तथा जिले में नक्सल मुक्त अभियान का स्मारक (अमर जवान ज्योति) बनाया जाएगा।
      👉      जनप्रतिनिधियों के विचार
********************************
प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने इसे बालाघाट के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि सरकार, पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयास से यह सफलता मिली है।
एडीजी नक्सल विरोधी अभियान श्री वेंकटेश्वर राव ने कहा कि देशभक्ति और जनसेवा पुलिस का संकल्प है।
पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि बालाघाट में शांति और विकास का दौर स्थायी रहेगा।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पुलिस जवान एवं शहीदों के परिजन उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

WhatsApp