वारासिवनी - देवधर ट्रॉफी के 32वें वर्ष का भव्य आयोजन, क्वार्टर फाइनल में नागपुर की शानदार जीत ।

वारासिवनी / बालाघाट
स्थानीय खेल मैदान पर आयोजित प्रतिष्ठित देवधर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट अपने 32वें वर्ष में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में करीम स्पोर्ट्स क्लब नागपुर और पनवेल-11 हरियाणा आमने-सामने रहे, जिसमें नागपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
मैच के दौरान टूर्नामेंट के संरक्षक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल (गुड्डा भैया) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्मिता जायसवाल, चेतना देवरस, पूनम झा, अलका खंडेलवाल, यामिनी त्रिवेदी, हर्षिका शिवहरे, अमिता पारधी, स्मिता ताठौड़, किरण शर्मा, मधु जायसवाल, पूनम गिडवानी, रितु अग्रवाल, योगिता वर्मा एवं शीतल अरोड़ा शामिल रहीं।
 👉     राष्ट्रगान के साथ हुआ मैच का शुभारंभ
********************************
मैच से पूर्व आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उत्कृष्ट खेल के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ मैच का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
     👉          प्रेरणादायी संबोधन
******************************
अतिथि पूनम झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि देवधर ट्रॉफी जैसे आयोजन न केवल खेल प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प का महत्व भी सिखाते हैं। उन्होंने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी का उल्लेख करते हुए कहा कि मजबूत इरादों के साथ छोटे गांव से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता पाई जा सकती है।
हर्षिका शिवहरे ने आयोजन की भव्यता और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि 32 वर्षों से निरंतर हो रहा यह टूर्नामेंट आयोजन समिति और श्री प्रदीप जायसवाल के समर्पण का परिणाम है।
डॉ. स्मिता ताठौड़ ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं
             👆
 देते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट का इंतजार खेल प्रेमी पूरे वर्ष करते हैं।
वहीं अमिता पारधी ने कहा कि वारासिवनी जैसे छोटे नगर में इतने बड़े स्तर का आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
      👉             मैच का परिणाम
*****************************
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए करीम स्पोर्ट्स क्लब नागपुर ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। जवाब में पनवेल-11 हरियाणा की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी। इस प्रकार नागपुर की टीम ने 39 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.