सिर्फ एक घंटे में 200 लीटर डीजल चोरी… लेकिन पुलिस ने खेल पलट दिया!

REPORTER
By -
0


“सिर्फ एक घंटे में 200 लीटर डीजल गायब… और फिर हुआ बड़ा खुलासा!” रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में डीजल चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी पवन चौहान ने 17 फरवरी को एनएच–45 स्थित पटेल ढाबा के पास खड़े अपने टैंकर से करीब 200 लीटर डीजल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे और एसडीओपी शीला सुराणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विनोद परमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 18 फरवरी को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार आरोपियों—परवेज मोहम्मद, जुनेद उर्फ मुज्जू खान, अख्तर खान और नफीस खान—को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी स्वीकार की। पुलिस ने चोरी किया गया डीजल और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन समेत कुल 6 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default