आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई07 दिनों में 98 प्रकरण दर्ज, 14 लाख से अधिक की अवैध शराब व लाहन जब्त।

बालाघाट 
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आबकारी विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में दिनांक 04 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक आबकारी विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापामार अभियान चलाया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री एक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि बालाघाट, लांजी, वारासिवनी, कटंगी एवं बैहर पूर्व-पश्चिम वृतों के अंतर्गत ग्राम टेकाड़ी, पीपरटोला, धामेबाड़ा, कटिंगटोला, बीरनपुर, बिनोरा, नीलागोंदी, चुरली, चौखंडी, बीसापुर, गोरेघाट, जमुनिया, ढीमरूरीठ, रेहंगी, टिंगीपुर, बहेरभाटा, कुरेंडा, धुर्वा, बासी एवं रौंदाटोला सहित अन्य ग्रामों में अवैध शराब निर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान कुल 98 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 18 आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की गई। अभियान के तहत 686.46 लीटर अवैध हाथ भट्टी, देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई, वहीं 13,165 किलोग्राम लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया।
जब्त मदिरा एवं लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 14 लाख 21 हजार 790 रुपये आंका गया है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री रमाकांत बघेल, श्री संदीप श्रीवास, श्रीमती मायावती मरावी सहित अधीनस्थ आबकारी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved