महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित मेलों की तैयारियों का एसडीएम ने किया निरीक्षण।

बालाघाट
आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पूज्य सिंधी समाज द्वारा जागपुर घाट में प्रातःकाल आयोजित किए जाने वाले मेले तथा शंकर घाट में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर बालाघाट एसडीएम श्री गोपाल सोनी ने संबंधित अधिकारियों एवं मेले के आयोजकों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री सोनी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण संबंधी तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पुलिस विभाग को भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
इस अवसर पर नगर पालिका, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा मेले के आयोजक उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved