सिवनी जिले में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की उर्वरक रैक का हुआ आगमन कलेक्टर एवं कृषि विभाग के प्रयासों से जिले को मिली नई सुविधा

REPORTER
By -
0
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास सिवनी के सतत प्रयासों से सिवनी जिले में पहली बार नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) कंपनी की उर्वरक रैक का आगमन हुआ है।

उक्त रैक के माध्यम से जिले को 3017 मैट्रिक टन यूरिया उर्वरक प्राप्त हुआ है। यह उर्वरक जिले के डबल लॉक केंद्रों, सेवा सहकारी समितियों, एमपी एग्रो केंद्रों एवं निजी आदान विक्रेताओं तक पहुँचाया जा रहा है।

इसके साथ ही जिले को नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की टीएसपी (TSP) एवं कॉम्प्लेक्स उर्वरक की रैक भी निरंतर प्राप्त हो रही है। इस पहल से अब जिले में उर्वरकों की सतत एवं पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

कृषक हित में उठाया गया यह कदम जिले में उर्वरक आपूर्ति को सुदृढ़ बनाएगा और आगामी रबी सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। 
                         रोहित साहू 
           जिला ब्यूरो अभय वाणी सिवनी 

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default