मड़ई मेलों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। समनापुर, हीरापुर और रतनारा के मेलों में राजस्व, पंचायत, पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर खाद्य दुकानों से लेकर मनोरंजन के झूलों तक की जांच की।
तहसीलदार छवि पंत एवं जनपद पंचायत सीईओ फिरदौस शाह की उपस्थिति में हुई इस कार्रवाई के दौरान चाऊमीन, फुल्की सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की जांच की गई। दुकानदारों को खाद्य सामग्री तैयार करने एवं परोसने में स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई।
👉दूषित पानी पर तत्काल कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान दुकानों में पेयजल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे पानी की गुणवत्ता भी जांची गई। पानी की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित पानी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं खाद्य विभाग द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता जांचने की कार्रवाई की जा रही है।
झूलों की सुरक्षा पर भी प्रशासन की नजर
मेले में बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाए गए झूलों की भी जांच की गई। झूला संचालकों को निर्धारित एवं नियंत्रित गति से झूले चलाने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य मड़ई मेलों में पहुंचने वाले ग्रामीणों, बच्चों और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करना है।
👉 अभयवाणी की राय
********************************
