ग्राम टेमनी (भौरगढ़) में धार्मिक आस्था और भक्ति का वातावरण निर्मित होने जा रहा है। यहां 24 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा (ज्ञानयज्ञ) का आयोजन किया जा रहा है।
कथा का आयोजन ग्राम की अवंतिबाई चौक में होगा। प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान कर सकेंगे।
आयोजन के प्रथम दिवस 24 नवंबर को पीठ पूजन, प्रातःकाल कलश शोभायात्रा एवं दोपहर 1 बजे से कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कथा वाचक पं. श्री राजुल जी पांडे पंचमढ़ी द्वारा श्रद्धालुओं को संगीतमय भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा।
👉 सात दिनों तक बहेगी भक्ति की अविरल धारा
**********************************
कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। दूसरे दिन परीक्षित जन्म कथा, कलयुग आगमन, सृष्टि विस्तार, ध्रुव चरित्र एवं अवतार चरित्र का वर्णन होगा। तीसरे दिन प्रह्लाद चरित्र, भगवान वामन चरित्र, कर्दम देवहूति विवाह एवं भगवान परशुराम अवतार की कथा होगी।चौथे दिन रामजन्म कथा और कृष्ण जन्म महोत्सव के साथ झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
पांचवें दिन श्रीकृष्ण बाल लीला, माखन लीला, पूतना वध एवं गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया जाएगा। छठवें दिन उद्धव चरित्र, कंस वध, रुक्मिणी विवाह एवं भगवान की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। अंतिम दिवस भगवान कथा, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष कथा, हवन, पूजन एवं महाआरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण होगा। 👉 समस्त ग्रामवासियों ने की सहभागिता की अपील
********************************
