1. चिचोली में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम! ₹22,222 की ट्रॉफी पर किस टीम का होगा कब्जा?

REPORTER
By -
0
चिचोली (बालाघाट)
दीपावली के शुभ अवसर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। ग्राम चिचोली में जय बोदलकापाठ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 नवंबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे से होगा।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 22,222 रुपये तथा उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 11,111 रुपये प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है।
 👉       पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल होंगे मुख्य                                अतिथि
******************************
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप (गुड्डा) जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सरपंच ग्राम पंचायत ( कन्हड़गांव) चिचोली की सरपंच श्रीमती दुर्गेश्वरी गजराज आड़े भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
👉     प्रतियोगिता के लिए निर्धारित किए नियम
****************************
आयोजकों ने प्रतियोगिता को लेकर कुछ नियम निर्धारित किए हैं। प्रत्येक मैच 6 ओवर का तथा फाइनल मैच 8 ओवर का होगा। एलपीडब्ल्यू को छोड़कर सभी क्रिकेट नियम लागू रहेंगे। नॉन खिलाड़ी एक ही पंचायत के होंगे तथा दो खिलाड़ी आयकोनिक होंगे। प्रत्येक खिलाड़ी के लिए आधार कार्ड एवं वोटर आईडी कार्ड लाना अनिवार्य रहेगा। अंपायर एवं समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
  👉          आयोजन को लेकर तैयारियां तेज
***********************************
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अनिल दमाहे, रोहित लिल्हारे, कार्तिक बुड़ेकर, नितिन डायरे, श्याम बागड़े, प्रदीप ठाकरे सहित आयोजन समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त क्रिकेट प्रेमियों एवं टीमों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रतियोगिता का लाभ उठाने की अपील की है ।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default