चंदन नदी पर निर्माणाधीन पिचिंग वॉल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शासन की लगभग 4 करोड़ रुपये की राशि से किए जा रहे इस निर्माण कार्य में तकनीकी मापदंडों के पालन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
आरोप है कि निर्माण स्थल पर कीचड़ के भीतर ही पत्थर डाले जा रहे हैं। पिचिंग वॉल में पत्थरों को मजबूती देने के लिए जाली का उपयोग भी नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं, लगभग 10 फीट तक जेसीबी के माध्यम से ही निर्माण किए जाने की बात सामने आ रही है।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुसार किया जा रहा है? क्या संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है? लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत वाले इस कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष तकनीकी जांच होना जरूरी है।अब सवाल यह है कि निर्माण की वास्तविक स्थिति क्या है और जिम्मेदार अधिकारी इस पर कब संज्ञान लेंगे?
