तीन गांवों में छिपा था कच्ची शराब का कारोबार! आबकारी की दबिश में 1200 किलो महुआ लाहन जब्त

REPORTER
By -
0

बालाघाट
 जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लांजी क्षेत्र के तीन गांवों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 1200 किलोग्राम महुआ लाहन और 22 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब जब्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 23 हजार 300 रुपये बताया गया है।
कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का के मार्गदर्शन में  आबकारी विभाग के मैदानी अमले ने ग्राम कांद्रीकला, नीलागोंदी और सेवती में संयुक्त कार्रवाई की। अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर प्लास्टिक की बोरियों में रखा भारी मात्रा में महुआ लाहन और कच्ची शराब बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी कैलाश मेश्राम के विरुद्ध एक तथा तीन अन्य अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए। इस तरह मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल चार प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं। महुआ लाहन के नमूने लेने के बाद शेष सामग्री मौके पर ही नष्ट कर दी गई ।
     👉             इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी संदीप श्रीवास, कौस्तुभ नेताम, मनोज अंजलेकर, हिमांशी सहित आबकारी आरक्षक राहुल महोबिया, कपिल टांडेकर, भानु मर्सकोले एवं अनिता कुमरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default