स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने ऐसा बांधा समां, उत्सवमय हुआ पूरा परिसर!

REPORTER
By -
0
वारासिवनी/ बालाघाट
 शंकर साव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। वारासिवनी क्षेत्रांतर्गत संचालित छात्रावासों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन व्ही.के. बनोटे (बीईओ) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती सुनीता पटले ने मध्यप्रदेश की स्थापना के ऐतिहासिक एवं राजनीतिक परिदृश्य तथा सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी। बालक छात्रावास झालीवाड़ा के अधीक्षक श्री सौरभ मेश्राम ने प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्राकृतिक विशेषताओं पर प्रकाश डाला। वहीं अधीक्षिका श्रीमती हेमलता सलामे ने प्रदेश की राजनीतिक व्यवस्था तथा अधीक्षक श्री विशाल वाहाने ने मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में व्ही.के. बनोटे (बीईओ), श्री सौरभ मेश्राम, श्री विशाल वाहाने, श्रीमती सुनीता पटले, श्रीमती संगीता वैष्णव, श्रीमती हेमलता सलामे सहित छात्रावासों के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री तुरकर द्वारा किया गया। समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में सायंकाल विशेष रोशनी की व्यवस्था की गई, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा और उत्सवमय वातावरण बन गया।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default