गरीबी नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा! सेवा संकल्प अभियान से जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिला शिक्षा का संबल

REPORTER
By -
0
बालाघाट,
 10 अक्टूबर
 सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल में बालाघाट के विभिन्न शासकीय विद्यालयों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग, किताबें, कॉपियां, पेन, यूनिफॉर्म और जूते वितरित किए गए। 
विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से रोकना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। अभियान के तहत ‘एक विद्यार्थी–एक संकल्प’ का संदेश देते हुए सक्षम नागरिकों से विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग की अपील की गई।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default