स्वामित्व योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, 7 पटवारी निलंबित; 72 को नोटिस

REPORTER
By -
0
बालाघाट
प्रदेश शासन की स्वामित्व योजना में लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने 7 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, विभिन्न अनुभागों के 72 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
निलंबित पटवारियों में वारासिवनी के सोमराज बघेल व अंकुश भलावी, किरनापुर की साधना लिल्हारे, विनीत नागवंशी व कविता राजपूत तथा बालाघाट के संजय चतुर्वेदी व उमा यादव शामिल हैं।
इसके अलावा वारासिवनी, परसवाड़ा, बैहर, कटंगी, किरनापुर, लांजी और बालाघाट अनुभाग के 72 पटवारियों से जवाब तलब किया गया है। प्रशासन ने पूछा है कि स्वामित्व योजना में लापरवाही के लिए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default