बालाघाट,
जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लें और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
👉 जनसुनवाई में औपचारिकता नहीं, समाधान पर दें ध्यान
कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए। उनकी समस्याओं को महज औपचारिकता मानकर टालने के बजाय प्रभावी निराकरण किया जाए।
अनावश्यक दौरे नहीं, मैदानी हकीकत जानें अधिकारी
