पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन बालाघाट में शहीद पुलिस जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को याद किया गया।
पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए पुलिस जवानों के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिवस पुलिस बल के त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रतीक है
कार्यक्रम के माध्यम से शहीद जवानों के बलिदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
