बालाघाट,
जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति की बैठक सभापति टामेश्वर पटले की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में धान पंजीयन में आ रही तकनीकी समस्याओं और किसानों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया गया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल पर खसरा लिंक नहीं होने से अनेक किसान समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए पंजीयन नहीं करा सके हैं। ऐसे किसानों को राहत देने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने हेतु शासन को पत्र भेजने की बात कही गई।
👉 धान उपार्जन केंद्र बढ़ाने की मांग
बैठक में किसानों की सुविधा के लिए जिले में धान उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो।
