वारासिवनी / बालाघाट
नगर में दशहरा पर्व विवेक विक्की पटेल के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राम मंदिर में भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची।
दशहरा मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी से पूरा आसमान जगमगा उठा। रावण दहन देखने बड़ी संख्या में नगरवासी एवं ग्रामीणजन पहुंचे।
