बिजली बिलों पर सियासी घमासान! पटवारी का आरोप—सिंधिया के महल से ज्यादा गरीबों की झोपड़ियों का बिजली बिल!

REPORTER
By -
0
भोपाल
मध्य प्रदेश में बिजली कटौती और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी निशाने पर लिया है।
पटवारी ने आरोप लगाया कि सिंधिया के महल का बिजली बिल गरीबों की झोपड़ियों से भी कम आ रहा है, जबकि आम जनता हजारों रुपये के बिजली बिलों से परेशान है। ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली नहीं मिलने से किसान और आम उपभोक्ता मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
  👉   प्रदेश की बिजली दिल्ली को, तो किसानों के हिस्से  मे कटौती क्यों?
**************************
पटवारी ने मध्य प्रदेश से दिल्ली मेट्रो को बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि जब प्रदेश दूसरे राज्यों को बिजली दे सकता है, तो अपने किसानों और ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली क्यों नहीं मिल रही?
उन्होंने ऊर्जा मंत्री की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस के इन आरोपों के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि, सिंधिया के महल और गरीब परिवारों के बिजली बिलों की वास्तविक तुलना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
अब बड़ा सवाल यह है कि बिजली बिलों और कटौती को लेकर उठाए गए सवालों पर सरकार क्या जवाब देती है?
                       प्रहलाद गजभिये
               जिला संवाददाता, बालाघाट
                   अभयवाणी समाचार पत्र
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default