14 बोरियों से खुला 44 बोरियों का राज! गरीबों के राशन की कालाबाजारी में तीन पर एफआईआर

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 गरीबो को रियायती दर पर मिलने वाले सरकारी राशन की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। भरवेली स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (शक्तिकुंज) से पीडीएस चावल की अवैध बिक्री के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। जांच के दौरान मानेगांव स्थित सत्यनाम ट्रेडर्स से 22.67 क्विंटल फोर्टिफाइड चावल की 44 बोरियां जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 96 हजार 348 रुपये बताई गई है।
   👉       14 बोरी चावल बेचते पकड़े गए, जांच में                  मिली  44 बोरियां
******************************
एसडीएम गोपाल सोनी के निर्देश पर 14 अक्टूबर को प्रशासन, खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की थी। जांच के दौरान भरवेली की शासकीय उचित मूल्य दुकान (शक्तिकुंज) से सत्यनाम ट्रेडर्स, मानेगांव को 14 बोरी फोर्टिफाइड चावल बेचने का मामला पकड़ा गया।इस कार्रवाई ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गरीब परिवारों के लिए आवंटित चावल निजी व्यापारी तक पहुंचने का मामला सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सरकारी राशन की अवैध बिक्री कब से चल रही थी और क्या इसमें अन्य लोगों की भी भूमिका है? हालांकि, इन सवालों का जवाब विस्तृत जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।
      👉          संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
***************************
कार्रवाई में नायब तहसीलदार मंजुला महोबिया, सहायक आपूर्ति अधिकारी पहल सिंह वलाडी तथा थाना प्रभारी भरवेली की संयुक्त टीम शामिल रही। प्रशासन ने पीडीएस खाद्यान्न की अवैध बिक्री और अनियमितताओं के खिलाफ निगरानी एवं कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
                   प्रहलाद गजभिये
              जिला संवाददाता, बालाघाट
                 अभयवाणी समाचार पत्र
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default