सिंगोड़ी-लालपुर प्रधानमंत्री सड़क बनी हादसे का मार्ग, बीच सड़क पर जानलेवा गढ्ढा रात्रि में आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए बढ़ा खतरा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग।

REPORTER
By -
0

अभयवाणी समाचार
लालपुर / वारासिवनी/बालाघाट
प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता )
सिंगोड़ी से लालपुर को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क इन दिनों जर्जर हालत में पहुंच गई है। मार्ग पर जगह-जगह खराबी के साथ ही सिंगोड़ी-लालपुर मार्ग के बीच एक बड़ा गड्ढा हादसे को न्योता दे रहा है। स्थिति यह है कि दिन के समय भी वाहन चालकों को इस गड्ढे से बचकर निकलना पड़ रहा है, जबकि रात्रि में दुर्घटना का खतरा और अधिक बढ़ गया है।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लंबे समय से मार्ग की हालत खराब है, लेकिन वर्तमान में सड़क पर बना बड़ा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई तो यहां कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
   👉       ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
------------------------------------------------------
ग्रामीणों ने शासन एवं प्रशासन से मांग की है कि सिंगोड़ी-लालपुर मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर सड़क पर बने बड़े गड्ढे को भरवाया जाए तथा जर्जर सड़क की आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
          👉        अभयवाणी समाचार
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default