स्कूल में सोना और ताश खेलना पड़ा भारी, तीन शिक्षक निलंबित।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी समाचार
छतरपुर
शासकीय स्कूल में विद्यार्थियों के सामने शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूल समय के दौरान एक शिक्षिका के सोने तथा एक शिक्षक के ताश खेलने का मामला सामने आया था। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। 
बताया गया कि मामला शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला बोदी और शासकीय प्राथमिक शाला, हरपालपुर क्षेत्र से संबंधित है। वायरल वीडियो में विद्यार्थियों के सामने शासकीय कार्य के दौरान शिक्षकों की लापरवाही दिखाई देने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। 
कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. रैकवार ने तीनों शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
       शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर सख्ती
कार्रवाई से स्पष्ट है कि स्कूल समय में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के सामने अनुशासनहीनता और शासकीय दायित्वों में लापरवाही को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default