पशुओं के परिवहन से जुड़े मामले में वारासिवनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 पशुओं से भरा ट्रक जब्त किया है। पुलिस ने मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद सभी पशुओं को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पशुओं के परिवहन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं किए जाने तथा उनके साथ कथित रूप से क्रूर व्यवहार किए जाने की आशंका सामने आई है। इसके आधार पर पुलिस ने ट्रक जब्त कर चारों व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
