अभयवाणी न्यूज
तिरोड़ी / बालाघाट मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक महेश पटले के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक सुरेंद्र भगत के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था अभ्युदय सामाजिक विकास संस्था के सेक्टर क्रमांक-03 (तिरोड़ी) की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की बैठक गुरुवार को ग्राम हीरापुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में ग्राम खजरी, चिकमारा, धनकोषा, तिरोड़ी एवं हीरापुर की समितियों ने जनभागीदारी एवं सामूहिक प्रयासों के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से संचालित करने तथा उनका व्यवस्थित दस्तावेजीकरण करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक के पश्चात हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। इसके बाद फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
👉 नवांकुर सखियों ने किया वृक्ष बंधन
*************************************
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नवांकुर सखियों द्वारा वृक्षों को राखी बांधकर वृक्ष बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वृक्षों की रक्षा एवं नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया।
