एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लालबर्रा महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी
बालाघाट
 शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में गुरुवार, 3 सितंबर को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. निर्मल कीर्ति गेड़ाम के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में आम, इमली, पपीता एवं नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
अभियान की संयोजक डॉ. कामाक्षा बिसेन ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ भारत सरकार द्वारा जन एवं सामुदायिक सहभागिता से संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसका उद्देश्य धरती मां के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान आम, इमली एवं पपीता नीम सहित विभिन्न प्रजातियो के भी पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा रोपित पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default