खुले में कचरा फेंकने पर TVS शोरूम पर 5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई
नरसिंहपुर, 30 अगस्त 2026
नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर खुले में कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खुले में कचरा फेंके जाने पर अर्चित टीवीएस शोरूम के विरुद्ध 5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
नगर पालिका द्वारा नागरिकों एवं प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि वे कचरे का खुले में निस्तारण न करें और निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


