अभयवाणी समाचार
प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता)
बालाघाट,
17 सितंबर 2026
सांझ ढलते ही वैनगंगा का शंकर घाट 7 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। एक साथ प्रज्वलित दीपों ने नदी तट पर ऐसा मनमोहक दृश्य रचा कि पूरा घाट दीपों की अनुपम आभा से नहा उठा। अवसर था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का।
इसी के साथ मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का बालाघाट में शुभारंभ हुआ। दीपों की कतारें रोशन होते ही शंकर घाट का वातावरण उत्सवी हो गया और बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक इस भव्य दीप प्रज्वलन के साक्षी बने।
जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने की सहभागिता
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती भारती पारधी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत ठाकुर, प्रभारी अधिकारी एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त सचिव रविन्द्र चौधरी, कलेक्टर कुमार सत्यम, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ तनुश्री मीणा, एसडीएम गोपाल सोनी, सीएमओ सूर्य प्रकाश उके सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
👉 रोशनी के साथ गूंजा सेवा का संकल्प
*********************************
हजारों दीपों की रोशनी के बीच उपस्थित लोगों ने सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। शंकर घाट पर जलते 7 हजार दीपों ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ को यादगार बना दिया।
🪔🪔 🪔 अभयवाणी समाचार 👈
