अभयवाणी समाचार
प्रहलाद गजभिये( जिला संवाददाता)
बालाघाट,खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। किसान 10 अक्टूबर 2026 तक अपना पंजीयन करा सकेंगे। इसके लिए जिले में समिति स्तर पर कुल 112 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
तहसीलवार पंजीयन केंद्र
बालाघाट – मे 7 , किरनापुर मे14 , लांजी मे17 , वारासिवनी मे -19 , खैरलांजी -14 , कटंगी-12 , लालबर्रा -15 , बैहर -2 बिरसा -7 परसवाड़ा -5
इसके अलावा अधिकृत सीएससी सेंटर, कियोस्क, एमपी ऑनलाइन एवं साइबर कैफे के माध्यम से भी किसान निर्धारित 50 रुपये पंजीयन शुल्क का भुगतान कर पंजीयन करा सकेंगे।
समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों को दिया प्रशिक्षण
किसान पंजीयन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 10 सितंबर को कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, बालाघाट द्वारा समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में किसान पंजीयन की प्रक्रिया एवं संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी, उपायुक्त सहकारिता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक तथा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अभयवाणी समाचार
👉 प्रहलाद गजभिये
जिला संवाददाता, बालाघाट
