15 लाख के भुगतान के लिए मांगी 2 लाख की रिश्वत, नगर पालिका सीएमओ रंगे हाथ पकड़े गए।

REPORTER
By -
0
मंडला
,25 सितंबर 2026
 लोकायुक्त मध्यप्रदेश भोपाल की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद मंडला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजानन नाफड़े को कथित रूप से 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। बताया गया है कि आरोपी अधिकारी द्वारा 15 लाख रुपये के भुगतान के एवज में 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।
पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त मध्यप्रदेश भोपाल श्री योगेश देशमुख के निर्देशन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में लोकायुक्त टीम ने 25 सितंबर को नगर पालिका परिषद मंडला के कार्यालय में ट्रेप कार्रवाई की।
लोकायुक्त टीम के अनुसार कार्रवाई के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजानन नाफड़े को कथित रिश्वत राशि 2 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 👉          लोकायुक्त की ट्रेप टीम
*****************************
कार्रवाई में टीएलओ निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया सहित लोकायुक्त जबलपुर का दल शामिल रहा।
लोकायुक्त की इस कार्रवाई से नगर पालिका प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बन गई।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default