अभयवाणी
प्रहलाद गजभिये( अभयवाणी न्यूज बालाघाट )
बालाघाट नवनियुक्त कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रशासक श्री कुमार सत्यम से मंगलवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बालाघाट के अधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
इस दौरान बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिनव सिंह बघेल ने कलेक्टर श्री सत्यम को बैंक की वर्तमान गतिविधियों, बैंकिंग कार्यों एवं संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बैंक की कार्यप्रणाली, सहकारी बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने बैंकिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए निकट भविष्य में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समीक्षा के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, किसानों एवं हितग्राहियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सहकारी बैंक के कार्यों की प्रगति का समग्र रूप से आकलन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिनव सिंह बघेल एवं प्रबंधक (लेखा) श्री पी. जोशी उपस्थित रहे।
👉 अभयवाणी 👈
