रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-दूध के नमूने लिए।एक्सपायर पंजीयन पर बेकरी पर कार्रवाई।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी
प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता बालाघाट)
बालाघाट,
 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण और नमूना लेने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत दूध, पनीर, दही, खोवा, मिठाई सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मोती नगर स्थित कृष्णा डेयरी का निरीक्षण कर खोवा एवं मिश्रित दूध के नमूने लिए। वहीं भटेरा चौकी स्थित सीताराम स्वीट्स एंड डेली नीड्स की जांच के दौरान खोवा का नमूना लिया गया।
इसी क्रम में गर्रा स्थित परमात्मा स्वीट्स से रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन के नमूने लिए गए। मोम्स बेकरी के निरीक्षण में पेड़ा एवं मिल्क केक के नमूने जांच के लिए गए। जांच के दौरान बेकरी का खाद्य पंजीयन एक्सपायर पाया गया। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत धारा 58 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।
       खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लिए गए सभी नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
       निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण तथा निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने की समझाइश भी दी गई।
         खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांच और नमूना लेने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश डोंगरे एवं गीता टांडेकर उपस्थित रहे।
           अभयवाणी न्यूज बालाघाट
               👆👆👆👆👆👆👆
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default