वन्यजीव शिकार की कोशिश नाकाम, सल्फास व कुल्हाड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी
मंडला
कान्हा टाइगर रिजर्व के सुपखार परिक्षेत्र में वन्यजीव के शिकार के प्रयास को वन विभाग की टीम ने समय रहते विफल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से सल्फास का एक पैकेट, सल्फास लगी मिट्टी की दो गोलियां तथा एक कुल्हाड़ी बरामद की गई है।
वन विभाग को 15 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुपखार परिक्षेत्र की बीट सुपखार के कक्ष क्रमांक 282 में एक व्यक्ति वन्यजीव के शिकार का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान तीरथ सिंह टेकाम, पिता किशन सिंह टेकाम, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम इन्द्री, थाना मोतीनाला, तहसील बिछिया के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
यह कार्रवाई कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में रेंज ऑफिसर अशोक रहांगडाले, वनपाल आसिफ कुरैशी, वनरक्षक सागर मरकाम, सुरक्षा श्रमिक नंदलाल एवं अघन सिंह सहित वन विभाग के अन्य अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वन विभाग की तत्परता से वन्यजीव के शिकार का प्रयास समय रहते रोक दिया गया।
    
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default