मोहगांव खुर्द में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य रैली ।देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव ।

REPORTER
By -
0

अभयवाणी
प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट )
वारासिवनी / बालाघाट
 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को ग्राम मोहगांव खुर्द में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विशाल बाइक एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन ए.व्ही. कंट्रक्शन सुपरवाइजर परमानंद येरपूड़े एवं सरपंच फागुलाल मरठे के निर्देशन में किया गया।
रैली में ग्रामीण नागरिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों-शिक्षिकाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लगभग एक किलोमीटर लंबी रैली के दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों के हाथों में तिरंगा लहराता नजर आया। देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।
रैली के माध्यम से आमजन को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का संदेश भी दिया गया।
विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को तिरंगे के महत्व से अवगत कराते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता, त्याग, वीरता, एकता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे तथा देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में अपना योगदान दे।
इस अवसर पर ए.व्ही. कंट्रक्शन सुपरवाइजर परमानंद येरपूड़े, सरपंच फागुलाल मरठे, सचिव - कोमेन्द्र बिसेन सहायक सचिव - रजनिश मेश्राम शिक्षक- शिक्षिकाये स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।
        👉  अभयवाणी न्यूज बालाघाट👈

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default