बालाघाट में 23 से 26 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से प्राप्त 5 दिवसीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 26 अगस्त 2026 तक बालाघाट जिले में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई हैइसके साथ ही आंधी-तूफान, तेज हवाओं और बिजली कड़कने की भी चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस अवधि में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 27.1 से 27.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.2 से 22.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 98 से 99 प्रतिशत तथा दोपहर में 79 से 82 प्रतिशत तक रहने की संभावना है।
इस दौरान हवा की गति करीब 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने तथा हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रहने का अनुमान है। भारी बारिश के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक की स्थिति को देखते हुए नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
        👉आंधी और बिजली के दौरान बरतें सावधानी
**************************************
मौसम की संभावित गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचने, पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने तथा बिजली के खंभों और अन्य विद्युत संरचनाओं से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
किसानों और ग्रामीणों से भी मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है। विशेष रूप से खेतों में काम करते समय गरज-चमक की स्थिति बनने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी किए जाने वाले नवीनतम अपडेट पर नजर रखें तथा भारी बारिश एवं खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें।
            अभयवाणी न्यूज बालाघाट
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default