प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता)
बालाघाटने मौसम का मिजाज बदल दिया। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई। पिछले एक सप्ताह से पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी, लेकिन इस बारिश से खेतों में दोबारा नमी आने के बाद रोपाई कार्य ने गति पकड़ ली है।
किसानों का कहना है कि लगातार तेज धूप और उमस के कारण खेतों की नमी कम हो गई थी, जिससे धान की रोपाई रोकनी पड़ रही थी। अब बारिश होने से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है और धान, खरीफ की रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो गया है।
बारिश से तालाबों, नालों और जलाशयों में भी पानी की आवक बढ़ने की संभावना है, जिससे सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह नियमित वर्षा होती रही तो खरीफ फसलों की अच्छी बढ़वार होगी और उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जिले के कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए धान रोपाई और अन्य कृषि कार्य समय पर पूरा करें।
अभयवाणी समाचार पत्र
👆👆👆👆👆👆
