18 जुलाई तक जिले में 377 मिमी बारिश, सामान्य से पीछे; वारासिवनी में सर्वाधिक वर्षा दर्ज।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 जिले में मानसून की रफ्तार जारी है, लेकिन अब तक हुई वर्षा सामान्य औसत से कम बनी हुई है। 1 जून से 18 जुलाई 2026 तक जिले में 377 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 622 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। जिले की सामान्य वार्षिक औसत वर्षा 1447 मिलीमीटर है, जबकि 18 जुलाई तक सामान्य स्थिति में 539 मिलीमीटर वर्षा हो जानी चाहिए थी।
कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में बालाघाट तहसील में 48 मिमी, वारासिवनी में 69 मिमी, बैहर में 25 मिमी, लांजी में 19 मिमी, कटंगी में 58 मिमी, किरनापुर में 56 मिमी, खैरलांजी में 50 मिमी, लालबर्रा में 62 मिमी, बिरसा में 17 मिमी, परसवाड़ा में 30 मिमी तथा तिरोड़ी में 62 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 18 जुलाई तक वारासिवनी तहसील में सर्वाधिक 522 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि खैरलांजी तहसील में सबसे कम 219 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इसके अलावा बालाघाट में 488 मिमी, बैहर में 449 मिमी, लांजी में 339 मिमी, कटंगी में 330 मिमी, किरनापुर में 507 मिमी, लालबर्रा में 361 मिमी, बिरसा में 222 मिमी, परसवाड़ा में 310 मिमी तथा तिरोड़ी में 394 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
वर्ष 2025 की समान अवधि की तुलना में इस वर्ष अधिकांश तहसीलों में वर्षा कम रही है। विशेष रूप से वारासिवनी, बालाघाट, बैहर, लालबर्रा और परसवाड़ा तहसीलों में पिछले वर्ष की तुलना में वर्षा में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default