मुख्यमंत्री से विधायक विक्की पटेल की सौजन्य भेंट, खैरलांजी को 50 बिस्तरीय अस्पताल व 132 केवी सब-स्टेशन की स्वीकृति पर जताया आभार।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
वारासिवनी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्की पटेल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर खैरलांजी के लिए 50 बिस्तरीय अस्पताल एवं 132 केवी विद्युत सब-स्टेशन की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर हृदय से आभार व्यक्त किया।
भेंट के दौरान विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं सर्वांगीण विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। 
विधायक ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, विद्युत, पेयजल तथा जनकल्याण से संबंधित विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त किया।
विधायक विक्की पटेल ने कहा कि उनका संकल्प क्षेत्र के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना तथा प्रत्येक परिवार तक बेहतर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उसी विश्वास के साथ वे क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
  👉         विधायक विक्की पटेल का संदेश    👈
"विकास के संकल्प के साथ, जनता के विश्वास के साथ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default