मौसम परिवर्तन के चलते आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव। 1 जुलाई से सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होंगे संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग का आदेश जारी, सभी परियोजना अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पालन के निर्देश।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
महिला एवं बाल विकास विभाग ने मौसम में आए परिवर्तन को देखते हुए जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुंद्रीयाल द्वारा मंगलवार, 30 जून को इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए 22 अप्रैल 2026 से जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक किया जा रहा था। अब मौसमीय परिस्थितियों में बदलाव होने के कारण 1 जुलाई 2026 से सभी आंगनवाड़ी केंद्र पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
संशोधित समय-सारणी के अनुसार सुबह 9 बजे बच्चों के स्वागत के साथ केंद्र का संचालन शुरू होगा। इसके बाद शाला पूर्व शिक्षा, सामुदायिक गतिविधियां, पूरक पोषण आहार वितरण, स्वतंत्र एवं रचनात्मक खेल, भाषा एवं साक्षरता विकास तथा बाहरी खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। दोपहर में भोजन वितरण किया जाएगा, जबकि दोपहर बाद थर्ड मील वितरण, पोषण परामर्श, बच्चों की वृद्धि निगरानी, किशोरी बालिका योजना की गतिविधियां, गृह भेंट एवं अन्य विभागीय कार्य संपादित किए जाएंगे। शाम 4 बजे तक रिकॉर्ड संधारण सहित दिनभर की गतिविधियां पूर्ण की जाएंगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुंद्रीयाल ने सभी परियोजना अधिकारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा संबंधित स्व-सहायता समूहों को संशोधित समय-सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default