पुष्पा अमुले के निरीक्षण से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद, रामपायली अस्पताल में जल्द दिखेंगे बड़े बदलाव।उपाध्यक्ष जनपद पंचायत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने दिए निर्देश।

REPORTER
By -
0
रामपायली / बालाघाट
वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपायली का निरीक्षण जनपद पंचायत वारासिवनी की उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा अमुले द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद क्षेत्रवासियों में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर होने की उम्मीद जगी है।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, दवा उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। श्रीमती अमुले ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर ओपीडी, वार्ड एवं अन्य विभागों का निरीक्षण किया तथा मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा की।उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों से भी बातचीत कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कई आवश्यक सुधार कार्यों की आवश्यकता सामने आई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
श्रीमती पुष्पा अमुले ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है और रामपायली अस्पताल को क्षेत्र के लिए आदर्श स्वास्थ्य केंद्र बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि अस्पताल परिसर हमेशा साफ-सुथरा एवं संक्रमण मुक्त रहना चाहिए। साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
      
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default