शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 7 जून तक बढ़ाया गया।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी उपाध्याय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा प्रदेश के शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में वृद्धि कर दी गई है।
जारी निर्देशों के अनुसार शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश अब 07 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। पूर्व में निर्धारित अवकाश अवधि में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है। संचालनालय द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी उपाध्याय ने बताया कि संबंधित आदेश प्राप्त होने के बाद जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, संकुल प्राचार्यों एवं विद्यालय प्रमुखों को आवश्यक जानकारी प्रेषित कर दी गई है। शिक्षकों को निर्देशानुसार 07 जून 2026 तक अवकाश का लाभ प्रदान किया जाएगा तथा आगामी आदेशों के अनुसार विद्यालयीन गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
यह निर्णय प्रदेशभर के शिक्षकों को भीषण गर्मी एवं वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default